Oplus_16908288

मज़दूरों के सम्मान व हकों की रक्षा के लिए निर्णायक संघर्ष की शुरुआत : आरडी यादव 

झांसी। NCRMU झांसी का त्रिवार्षिक अधिवेशन सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट झांसी में आयोजित किया गया । सभा में NCRMU महामंत्री आर डी यादव ने कहा कि हम सब आज यहाँ एक साथ खड़े हैं। यह सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं है, यह मज़दूरों के सम्मान और हकों की रक्षा के लिए एक निर्णायक संघर्ष की शुरुआत है।

​केंद्र सरकार ने 29 श्रम कानूनों को मिलाकर जो चार नए ‘लेबर कोड’ लागू किए हैं, वे आसान या आधुनिक नहीं हैं। ये कोड उद्योगपतियों को फायदा पहुँचाने वाले और मज़दूरों के हकों पर सीधा हमला हैं। ​वे इसे ‘सुधार’ कहते हैं, लेकिन हम इसे ‘अधिकारों का अपहरण’ कहते हैं! साथ ही आठवें वेतन आयोग का गठन और कार्यान्वयन:
​आयोग का गठन बिना किसी देरी के तुरंत किया जाए।
​सिफारिशों को 1 जनवरी 2026 से लागू करने की तारीख को Terms of Reference (ToR) में स्पष्ट रूप से शामिल किया जाए।

सभा में मण्डल मंत्री अमर सिंह यादव ने सचिव रिपोर्ट सुनाई तथा कोषाध्यक्ष राजेश नामदेव ने मंडल का लेखा जोखा पेश किया। त्रिवार्षिक अधिवेशन में निर्विरोध पैनल चुना गया सभा में (मण्डल सचिव) कॉ अमर सिंह यादव व (मण्डल अध्यक्ष ) भावेश प्रसाद सिंह, राजेश नामदेव (मंडल कोषाध्यक्ष), मनोज जाट ( संयुक्त सचिव), निर्मल सिंह संधू (मण्डल उपाध्यक्ष), सुनील पाल (मंडल उपाध्यक्ष), अनिरुद्ध यादव (मंडल उपाध्यक्ष) के.के. त्रिपाठी (मंडल उपाध्यक्ष), आई लिन लाल (मंडल सहा सचिव), राजीव श्रीवास्तव (सहा सचिव) को चुना गया।

सभा में आर.डी.यादव (महामंत्री NCR), वी. एस.कंसाना (संयुक्त महामंत्री), वी.के.यादव(सहा.महामंत्री), रामसिंह (केंद्रीय कोषाध्यक्ष), शिशिर जायसवाल (केंद्रीय उपाध्यक्ष), एस पी यादव (मुख्य. अध्यक्ष), शशि कपूर (केंद्रीय उपाध्यक्ष), उषा सिंह (केंद्रीय उपाध्यक्ष), अजय सिंह यादव (पूर्व सहा सचिव), एच एस चौहान (पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष), डी के खरे (पूर्व मण्डल अध्यक्ष), गोपाल रायकवार (पूर्व डायरेक्टर ईसीसी सोसायटी), शाखा सचिव जय सिंह यादव, दीपक शिंदे, संजीव द्विवेदी, राजेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, रोहित शर्मा, बृज मोहन सिंह, मलखान सिंह, कृपाल सिंह ,राजाभैया, अभिनाश कुशवाहा, प्रवेश सिंह (डायरेक्टर ईसीसी सोसायटी), शाखा अध्यक्ष संजीवन राय, लालता साहू, राम प्रकाश, छोटे लाल, जे.वी.खरे, राजकुमार शर्मा, रोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे !