पुत्री को गाली देने पर किया था पति पत्नी पर लाठी डंडा से हमला
झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रेलवे माल गोदाम पर बनी झुग्गी झोपड़ी में हुए झगड़े में लाठी डंडा के हमले में घायल एक महिला की मौत व उसके पति के गंभीर रूप से घायल प्रकरण में वांछित चार आरोपियों को थाना प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की पृष्ठभूमि में नशे में धुत होकर पति पत्नी द्वारा आरोपी की पुत्री को गाली गलौज करने करने से हुआ विवाद बताया गया है।
सीओ सदर सिमरन सिंह ने बताया कि 7 नवम्बर को रात को डायल 112 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर डबरा जेल रोड व हाल सीपरी बाजार ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे माल गौदाम के पास निवासी विजय अहिरवार ने बताया था कि उसकी व पत्नी शशि के साथ झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने लाठी डंडा से मारपीट कर दी जिससे उसकी पत्नी चोट लगने पर घायल अवस्था में बेहोश पड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजय और उसकी पत्नी शशि को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया जहां चिकित्सकों ने शशि को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने अरविंद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। एसएसपी के निर्देशन पर गठित पुलिस टीम ने इस हत्याकांड से जुड़े आरोपियों को रेलवे माल गोदाम के पास निवासी चंदन रायकवार, बरुआ सागर बड़े हार व हाल माल गोदाम निवासी आकाश ऊर्फ विशाल, शनि रायकवार और मीना रायकवार को रेलवे स्टेशन से पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया।
सीओ सदर ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि विजय अहिरवार और उसकी पत्नी अभियुक्त की पुत्री कीर्ति को गाली गलौज कर रहे जिससे आक्रोशित होकर हम सभी ने उनकी मारपीट कर दी। जिससे शशि की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के समय सभी शराब के नशे में धुत थे।
