सीएम पोर्टल पर मरीजों के इलाज के प्रस्ताव पर क्यूआर कोड भेज मांगे जा रहे 10 हजार रुपए 

0
18

दिशा की बैठक में सांसद ने जांच कर तत्काल एफआईआर कराने के दिए निर्देश 

झांसी। कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास पर आधारित विकास का है, सरकार की मंशा है कि गरीब का कल्याण हो, योजना का लाभ सीधे उसके द्वार पर पहुंचे। अधिकारी अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी व योजनांतर्गत प्राप्त लक्ष्य एवं किए जा रहे कार्य जनप्रतिनिधियों से अवश्य साझा करें ताकि कार्यों का सत्यापन किया जा सके और योजनाओं में आ रही समस्याओं को शासन स्तर पर दूर किया जा सके। उन्होंने सुझाव दिया कि जन प्रतिनिधियों से लगातार संवाद बनाएं रखें ताकि योजनाएं अनावश्यक रूप से लंबित न रहें।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अब तक जो भी निर्माण कार्य स्वीकृत हो गए हैं, उन्हें विभाग सूचीबद्ध करते हुए माह दिसंबर तक प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम पोर्टल पर मरीजों के लिए जो प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रेषित किए जाते हैं, उन मरीजों के मोबाइल पर क्यूआर कोड आ रहा है जिसमें यह कहा जाता है कि ₹10 हजार की धनराशि भेजें ताकि इलाज का पैसा भेजा जा सकें यह दुखद है। पुलिस इस पर तत्काल एफआईआर दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई करे।

दिशा बैठक में 74 एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा की गई। बैठक में सर्व प्रथम वीबी-जी राम जी (VB-G RAM G – विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन-2025 के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योजना अंतर्गत कन्वर्जेंस के अधिक से अधिक कार्य कराए जा सकते हैं। उन्होंने सूची उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों को अधिक काम दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि जनपद में योजना अंतर्गत 100 प्रस्ताव भेज रहे है तत्काल भूमि चिह्नित कर लें ताकि कार्य प्रारंभ कराए जा सके।

सांसद ने उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा करते हुए जनपद में अब तक बनाए गए समूह की जानकारी ली और लगभग 4000 समूह के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए ब्लाक स्तर पर कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने बताया कि जनपद में आयोजित विभिन्न मेलों में समूह की महिलाओं को दुकानें उपलब्ध करायी जा रही है ताकि समूह की महिलाओं को रोजगार मिल सके।

सांसद अनुराग शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ग्रामीण की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवास के लाभार्थियों की सूची ग्राम पंचायत एवं जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा की जाए ताकि पात्र की जानकारी मिल सके। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की जानकारी लेते हुए 19547 लंबित आवेदनों को प्राथमिकता से लेते हुए जल्द से जल्द जांच किए जाने हेतु कैंप आयोजित कर जांच पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में झांसी विकास प्राधिकरण के योजना अंतर्गत करारी में तैयार 736 आवासों का जल्द से जल्द एलॉटमेंट कराए जाने के निर्देश दिए।

दिशा बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा के दौरान सांसद ने मऊरानीपुर तहसील के विकासखण्ड बंगरा में ट्रामा सेंटर की स्थापना हेतु शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है, झाँसी खजुराहो के बीच कोई भी ड्रामा सेंटर नहीं है। यदि बन जाएगा तो इसका संचालन कैसे होगा? उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना अंतर्गत अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से होने वाले सभी इलाज की जानकारी दी जाए ताकि तीमारदार को कोई समस्या न हो। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों को जन औषधि केंद्र की दवाएं बीमार को लिखे जाने के निर्देश दिए ताकि गरीब मरीज को दवाओं में किसी तरह की आर्थिक समस्या न हो।

सांसद ने जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज सहित अन्य शासकीय अस्पतालों में जन औषधि केंद्र से अब तक दवाओं की कितनी बिक्री हुई है की जानकारी ली, क्या दवाओं की बिक्री बढ़ी है और कितने जन औषधि केंद्र संचालित हैं। उन्होंने बैठक में ताकीद की करते हुए कहा कि मेडिकल और जिला अस्पताल में चिकित्सक जन औषधि केंद्र की दवाएं लिखें। यदि मरीजों को जन औषधि केंद्र की दवाएं नहीं लिखते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।

सांसद ने जल जीवन मिशन परियोजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जनपद में 10 के सापेक्ष 07 परियोजनाएं पूर्ण हो गई है शेष 03 योजनाओं का कार्य अब तक पूर्ण न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने योजना अंतर्गत 1604 किमी क्षतिग्रस्त सड़क के साथ सापेक्ष 1537 क