झांसी। विजय दिवस की 49 वी वर्षगांठ पर सीपरी बाजार में कारगिल पार्क में शहीद स्मारक पर साई मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अध्यक्ष रामकुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर कहा कि covid 19 को ध्यान मे रखते हुए इस वर्ष सभी विजय दिवस छोटे स्तर पर मनाने का फैसला किया। शहीद स्मारक की दुर्दशा को देखकर उन्होंने झांसी के शासन और जन प्रतिनिधियों से अपील की, कि शहीद स्मारक को चाहर दीवारी से कवर व स्मारक का मुख्य दरवाजा अलग से होना चाहिए।प्रशासन इतना करवा दे, उसके रखरखाव की जुम्मेदारी हम सब वेटरन्स के ऊपर रहेगी।
संगठन के महा मंत्री देवेश खरे को उत्तर प्रदेश में पूर्व सैनिक सेवा परिषद का प्रदेश मंत्री का दायित्व दिए जाने पर सभी ने हर्ष जताया और मुख्य अतिथि ने बुके देकर श्री देवेश खरे को आशिर्बाद प्रदान किया। देवेश खरे ने कहा कि हम अपनी जुम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और वेटरन्स की समस्याओं को केंद्र तक ले जाएंगे। उपाध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने पूर्व सैनिकों की सुबिधाओं से अवगत कराया। संगठन के कोषाध्यक्ष आशुतोष खरे ने झांसी लेबिल की समस्याओं के निराकरण हेतु नवनियक्त प्रदेश मंत्री देवेश खरे से अपील की। अंत मे अब्बास अली ने  विजय दिवस की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।
सभी सदस्यों ने शहीदों को पुष्प अर्पित किये। इस दौरान
पूर्व सैनिक हरि राम, राज कुमार गुप्ता, राम प्रकाश मिश्र, अशोक सिंह, आर के श्रीवास्तव, मदन गोपाल, राकेश राजपूत, मुलायम बुंदेला, अतुल त्रिपाठी, विशाल खरे, अमित श्रीवास्तव, राम कुमार त्रिपाठी, सीता राम सक्सेना, नवल चौरसिया, गुलाब सिंह आदि उपस्थित रहे।