रेलवे ट्राली मैन की मौत, परिवार की खुशियों पर ग्रहण 

0
76
Oplus_16908288

– छत पर गमले व्यवस्थित करते हुआ हादसा 

झांसी। भाई दूज पर गमलों को व्यवस्थित करते समय संतुलन बिगड़ने पर छत से सड़क पर गिरने से रेलवे में ट्राली मैन की मौत हो गई। इस घटनाक्रम से परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग गया है।

पड़े। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
छत पर गमले ठीक करते समय हुआ हादसा

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर-9 स्थित न्यू कछियाना मोहल्ला निवासी रेलवे में ट्राली मैन 35 वर्षीय दीपक कुमार भाई दूज पर अपनी पत्नी आरती को बंगरा जाने वाली बस में बैठा कर घर लौट आया। आरती अपने मायके में भाई को टीका लगाने गई थीं। घर पहुंचने के बाद शाम करीब 4 बजे दीपक छत पर रखे पौधों के गमलों को व्यवस्थित करने के लिए गया।

बताया गया कि मकान की छत की बाउंड्रीवॉल नहीं बनी थी। गमलों को ठीक करते समय अचानक दीपक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क पर जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उठा कर तुरंत रेलवे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें पहले एक गमला छत से नीचे सड़क पर गिरता दिखाई देता है। इसके कुछ ही क्षण बाद दीपक भी नीचे गिरता है।

दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया
दीपक का विवाह 2017 में आरती से हुआ था। उनके दो छोटे-छोटे बेटे हैं। भाई दूज के दिन पत्नी मायके में भाई को टीका लगाने गई थीं, लेकिन इसी बीच पति की मौत की खबर ने पूरे परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग गया है और उसकी पत्नी व बच्चों के भविष्य को लेकर परिवार की चिंता बढ़ गई है।