केंद्रीय स्थाई समिति की बैठक में संयुक्त महामंत्री से दुर्व्यवहार पर गिरी गाज
झांसी। नार्थ सेन्ट्रल रेल्वे मेंस यूनियन की केंद्रीय स्थाई समिति की बैठक में यूनियन शाखा नंबर चार के अध्यक्ष व मंत्री द्वारा यूनियन के संयुक्त महामंत्री के साथ अनुशासन हीनता व अभद्र व्यवहार करने पर दोनों को यूनियन की शाखा की कार्यकारिणी व पदों से दो वर्ष के लिए पदच्युत कर दिया गया है।
बताया गया है कि एनसीआरएमयू की केंद्रीय स्थाई समिति की बैठक में भाग लेने गए यूनियन के संयुक्त महामंत्री आर पी सोनी के साथ शाखा नंबर चार के अध्यक्ष एसके सिंह व मंत्री मनोज सिंह बघेल दर्शाया अनुशासन हीनता व अभद्र व्यवहार किया गया। इसको केंद्रीय स्थाई समिति ने गंभीरता से लिया। परिणाम स्वरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को शाखा नंबर चार की कार्यकारिणी व शाखा अध्यक्ष एवं मंत्री पद से दो वर्ष के लिए हटा (पदच्युत) दिया गया है।