– मजदूरों के भागने से कयी घंटे काम रहा ठप्प, छत्ता जलाया

झांसी। जनपद में थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में शिवपुरी मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर मधुमक्खियों की दहशत से भगदड़ मच गई। इसके कारण कई घंटे ओवरब्रिज का काम ठप्प हो गया।

गौरतलब है कि जनपद में थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में शिवपुरी मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माणाधीन है। इस दौरान पुल के एक हिस्से में गर्डर पर मधुमक्खियों ने छत्ता बना लिया। ओवरब्रिज पर काम के दौरान छत्ते सेे अचानक मधुमक्खियां निकलने लगी। यह देख कर ओवर ब्रिज पर काम कर रहे श्रमिकों में भगदड़ मच गई। हालत देख कर मधुमक्खियों के छत्तेेेे को हटाने की कोशिश शुरू कर दी गई। इसके लिए एक क्रेन को मौके पर लाया गया। क्रेन के मुुुहाने पर पलीता में आग लगा कर छत्ता को जलाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। बड़ी मुश्किल से छत्ता जला तब मधुमक्खियों ने छत्ता छोड़ दिया। छत्ता के जल कर साफ़ होने के बाद सभी ने राहत  सांंस ली। इस घटनाक्रम से पुुल का काम कुछ घंटे तक ठप्प हो गया।