एनसीआरएमयू के विशाल धरने में एक जुटता का आह्वान
झांसी। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आव्हान पर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के तत्वाधान में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय झांसी के मुख्य द्वार पर शुक्रवार को आयोजित विशाल धरने में नेताओं ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर आक्रोश व्यक्त किया और संघर्ष के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।
गौर तलब है कि आज पूरे भारत के रेल परिसर में इस धरने का आयोजन हो रहा है सरकार के मनमाने फरमानों से परेशान रेलकर्मी निजीकरण, निगमीकरण रोकने, पुरानी पेंशन बहाली तीन छमाही से बंद पड़े महगांई भत्ता की बहाली और रात्रि सेवा भत्ता को पुनः जारी करने की अपनी मांग को लेकर बेहद आक्रोशित रहे तथा इसी बात की नाराज़गी को हर वक्ता के संबोधन में व्यक्त किया जाता रहा। इसके साथ ही एक्ट अप्रेंटिस में प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षुओं को पूर्व की भांति समायोजन की मांग इस धरने के माध्यम से उठाई जाती रही। सभा को सम्बोधित करते हुए झांसी मंडल सचिव आरएन यादव ने सरकार के रवैए पर खासी नाराज़गी जताते हुए बताया कि सरकार मनमानी पर आमादा है वह स्वयं अपने वादों से मुकर रही है। उन्होंने अपार कर्मचारी समूह के सामने निजीकरण, निगमीकरण पर डी एल डब्लयू में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए वक्तव्य का उदाहरण भी दिया। उन्होंने युवाओं को विशेष रुप से इससे भी अधिक संख्या में आंदोलन में जुड़ने का आवाहन करते हुए अपनी मांगों पर दृढ़ रहने का संकल्प दिलाया।
विशाल सभा को संबोधित करते हुए झांसी मंडल के मंडली पदाधिकारी कॉ वीके यादव, मोहम्मद शकील, अशोक त्रिपाठी, मनोज जाट, आईलीन लाल, एमपी द्विवेदी, शीश राम मीणा, तथा शाखा सचिव डीके खरे, बृजमोहन सिंह, भावेश प्रसाद, सुनील पाल, एसके द्विवेदी, एचएन शर्मा, अमर सिंह, केके त्रिपाठी, नितिन शर्मा, अजय तिवारी, सुभाष सिंह, पीके सिंह, आदि ने संबोधित किया, सभा में सभी शाखाओं के पदाधिकारी और हेमेंद्र यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एचएस चौहान द्वारा की गई। संचालन मंडल उपाध्यक्ष जसवंत सिंह ने किया।












