झांसी। सिखों के 9 गुरु गुरु साहिब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400 साला प्रकाश पर्व को समर्पित उत्तर प्रदेश पंजाबी एकेडमी द्वारा लाइट एंड साउंड की प्रस्तुति दीनदयाल सभागार झांसी में संपन्न हुई। इस दौरान पटियाला पंजाबी रंग मंच द्वारा गुरु जी की शौर्य गाथा की प्रस्तुति को देखकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। पटियाला से आए हरविंदर पाल सिंह सेठी के नेतृत्व में 25 से अधिक कलाकारों ने गुरु जी के जीवन की प्रस्तुति की। इस दौरान जो बोले सो निहाल के जयकारों से पूरा सभागार गूंज उठा। गुरु जी के जन्म स्थान अमृतसर भाई मती दास भाई सती दास भाई दयाला जी और गुरु जी की शहादत का मंचन किया। नाटक की प्रस्तुति को देखकर श्रद्धालुओं की आंखें भीगने लगी शुरुआत में प्राचीन युद्ध कला का प्रदर्शन भी किया गया।

इस दौरान गुरविंदर सिंह छाबड़ा उपाध्यक्ष पंजाब अकैडमी उत्तर प्रदेश का सम्मान झांसी की संगत द्वारा किया गया। आए हुए सभी कलाकारों को सरोपा भी भेंट किया गया। गुरविंदर सिंह छाबड़ा द्वारा झांसी के सभी गुरुद्वारों के गुरु घर के ज्ञानी जी का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रतिपाल सिंह भुसारी रत्नाकर सिंह द्वारा किया गया। अंत में परमजीत सिंह मनी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात गुरु का लंगर भी हुआ।

इस अवसर पर सरदार सुरजीत सिंह कोहली, इंदरपाल सिंह, गुरचरण सिंह, सतनाम सिंह, दिलबाग सिंह भुसारी, सरबजीत सिंह कोली, रविंदर सिंह, अमृतपाल सिंह पाली, गुरविंदर सिंह सभरवाल, गुरजीत सिंह चावला, गगनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, परमजीत सिंह मनी, कमलजीत सिंह भामरा आदि उपस्थित रहे।