झांसी। प्रियंका गांधी के महिला संवाद कार्यक्रम हेतु पैरामेडिकल ऑडिटोरियम की अनुमति देने से इंकार करने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि कांग्रेस के बढ़ते जनाधार को देखते हुए भाजपा दहशत में हैं इसलिए वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की धरा में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के लिए पैरामेडिकल ऑडिटोरियम की अनुमति देने से इंकार कर दिया जबकि मात्र 1000 महिलाओं से संवाद का कार्यक्रम होना था इसका सीधा लाभ केवल महिलाओं को मिलता लेकिन महिला विरोधी भाजपा ने प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में अड़ंगा डालकर समस्त महिला जाति का अपमान किया है ! उन्होंने कहा कि प्रशासन को निष्पक्ष रुप से कार्य करना चाहिए! प्रशासन को आदेशित किया जाए कि वह सब के साथ समानता का व्यवहार करें!
ज्ञापन देने में शिव नारायण सिंह परिहार प्रदेश अध्यक्ष काँग्रेस किसान , राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, देवी सिंह कुशवाहा, एडवोकेट शंभू सेन, जितेन्द्र भदौरिया, मीना आर्य, पंकज मिश्रा, सरला भदौरिया, शमशाद बेगम, आशिया सिद्दकी, शहनाज बेगम, शाहिदा बेगम, आबिदा खान, सफीक अहमद मुन्ना, भानु प्रताप सिंह, भानु ठाकुर, रामकुमार खरे, हरवंश लाल, जेके दोहरे, शैलेश सिंह गौर, अखलाक मकरानी, अनिल सिंह, एहसान ,दीपचंद यादव, प्रतिपाल सिंह, राहुल बुंदेला, अभिषेक प्रताप सिंह, सुमित दांगी, योगेंद्र तिवारी, आशुतोष तिवारी, रमाकांत वर्मा, रामनाथ , मनोज तिवारी, चंद्रपाल सिंह यादव, साजिद अहमद खान, आलम अहमद खान, हैदर अली, मनीष रायकवार, ज्ञान सिंह परिहार, रवि पुजारी, बद्री प्रसाद कोरी आदि उपस्थित रहे। आभार जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस सरला भदौरिया ने किया!
 
		













