झांसी । भारतीय बौद्ध संघ के तत्वावधान में आरआर नेत्र परीक्षण केंद्र, राजघाट तिराहा ,आवास विकास सीपरी बाजार, झांसी, स्थित जिला कार्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर ध्वजारोहण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री राकेश जयसवाल, क्षेत्रीय बुंदेलखंड प्रभारी अशोक बिलगैया, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला कुसुम साहू, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रीता ओझा की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष अशोक झा द्वारा झंडा रोहण किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री राकेश जयसवाल द्वारा भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के बारे में, तथा बुंदेलखंड प्रभारी अशोक बिलोनिया संविधान द्वारा प्रदत्त मूल अधिकारों तथा कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष रीता ओझा द्वारा महिला सुरक्षा तथा जिला उपाध्यक्ष द्वारा अनीता सिह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में बताया, जिला संगठन मंत्री सुभाष पुरवार ने भारत के संविधान की शपथ दिलाई।

गोपाल यादव, हरिशंकर यादव, श्री राजपूत पूर्व पार्षद और अन्य क्षेत्रिय जनता कि उपस्थित मे कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री. डा आदित्य साहू द्वारा किया गया।