झांसी। मप्र के शिवपुरी जिले में करैरा थानान्तर्गत ग्राम खोआ निवासी लगभग 26 वर्षीय विकास यादव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ करैरा में रहता है। परिजनों के मुताबिक विगत दिवस वह अपने पुस्तैनी घर खोआ गया हुआ था। जहां मां गांव में स्थित देवी मां के दरवार में गई थी और वह घर में अकेला था। इसी दौरान उसने विषाक्त खा लिया। घर पर जब मां लौट कर आई तो तो देखा कि उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

झांसी के बरुआसागर थानान्तर्गत लक्ष्मनपुरा में लगभग 45 वर्षीय बबलू पाल परिवार के साथ रहता है। विगत शाम परिवार के सदस्य मां के दरबार में गए थे। इसी दौरान वह घर में अकेला था। तभी उसने फांसी लगा ली। घर लौटकर जब परिवार के सदस्य लौटे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। आनन-फानन में फांसी से उतारकर उसे झांसी मेडिकल कालेज लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों ने किन परिस्थितियों में मौत को गले लगाया स्पष्ट नहीं हो पाया है।