झांसी। सदर बाजार महावीर भवन में युग पथ समाज सेवी संस्था के तत्वावधान में लगभग 200 गृह कार्य सहायकाओं को सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष रवि पाण्डेय ने श्रम का सम्मान एवं सामाजिक समरसता का विचार समाज के समक्ष रखा। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सहायकाओं को मिठाई, साडी – सूट- वर्तन इत्यादि भेंट किये गये। मनोरंजन कार्यक्रम एवम प्रश्नोत्तरी में सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं पुरुस्कार जीते। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मनमोहन खेड़ा, भरत दुबे, ध्रुव अग्रवाल, राजेन्द्र बडजात्या, आर. एस निगम, संजय कनोडिय़ा, शंकर लाल अग्रवाल, प्रीति नेवालकर, अरुणा विलगैया, कंचन खंडेलवाल, अनीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे। प्रबंधक प्रदीप जैन एवम नीरू पाण्डेय ने संचालन व आभार व्यक्त किया। आलोक तिवारी ने विशेष योगदान दिया।











