खादी वस्त्र नही विचार है – एम एल सी रामतीर्थ सिंघल
झांसी। मुक्ताकाशी मंच पर चल रही मण्डलीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में उमड रही भीड जमकर हो रही खरीददारी। जन प्रतिनिधियों द्वारा मण्डलीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का प्रतिदिन भ्रमण किया जा रहा है, साथ ही खादी से निर्मित खादी के आधुनिक डिजाइन के वस्त्रों एंव ग्रामोद्योग उत्पादों की भी खरीदारी की जा रही है।
प्रदर्शनी में रामतीर्थ सिंघल सदस्य विधान परिषद उ०प्र० एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजापा द्वारा मण्डल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का अवलोकन कर खादी ग्रामोद्योग उत्पादों की प्रशंसा व्यक्त की गयी एवं खरीददारी भी गयी। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी रामकिशोर गुप्ता द्वारा सदस्य विधान परिषद महोदय को शाल उढाकर तथा ग्रामोद्योग उत्पाद भेंट कर सम्मान किया गया।
श्री सिंघल ने कहा कि खादी के क्षेत्र में हमारी सरकार द्वारा संराहनीय कार्य किया गया है, खादी बन्द कारखानों को चालू कराया गया है, जिससे खादी के उत्पादन एंव ब्रिकी में आशातीत वृद्धि हुयी है। सदस्य विधान परिषद द्वारा कहा गया कि खादी वस्त्र नही विचार है, खादी के कपडे पहने से शरीर में कोई स्किन सम्बन्धित कोई रोग नही होता क्योकि खादी ही ऐसा वस्त्र है जो गर्मी में ठण्डाता है और सर्दी में गरमाता है, भारत को अत्मनिर्भर बनाने में ग्रामीण कुटीर उद्योगो का महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर रामकिशोर गुप्ता परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा उ०प्र०खादी ग्रामोद्योग बोर्ड एंव उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी।