झांसी। बजरंग कॉलोनी में आयोजित रुद्र महायज्ञ के तहत 23 जनवरी को अरणी मठ कर अग्नि को प्रकट कर अग्नि स्थापना की गई। इसके साथ ही समस्त ग्रह का पूजन कराया गया। इसके पश्चात हवन प्रारंभ हुआ।

बजरंग कॉलोनी में आयोजित रुद्र महायज्ञ के मुख्य यजमान सरस्वती संजय दुबे व सह यजमान अनिल खरे, डॉक्टर नीरज श्रीवास्तव, रानी द्विवेदी, अवधेश निरंजन ने विधि विधान पूर्वक पूजन किया। इस आयोजन को यज्ञ कर ब्रह्मानंद दुबे ने अपने 21 साथियों के साथ मिलकर पूर्ण कराया।

इस धार्मिक महोत्सव में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बहुत ही सुंदर पेंटिंग और रंगोली बनाई है। 24 जनवरी से दोपहर 12:00 बजे से वृंदावन से पधारे श्री हरिवंश दास जी के द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। सुबह और शाम यज्ञ का आयोजन होगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रामचंद्र जी, राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अरजरिया, सत्यम दुबे, श्रेयांश दुबे, अर्पित शर्मा, पार्षद विष्णु यादव, शिवम दुबे, गोलू रैकवार आदि उपस्थित रहे।