झांसी। एनसीआरएमयू (नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मज़दूर यूनियन) की शाखा न. 02 झांसी की प्रबंध समिति की बैठक 15 नवंबर को झांसी रेलवे स्टेशन के सी एंड डब्ल्यू (C&W) पैसेंजर यार्ड में मंडल मंत्री कॉ. अमर सिंह यादव और मंडल अध्यक्ष कॉ. भावेश प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक एकजुटता और कर्मचारियों के हितों पर चर्चा की गई।
बैठक में शाखा के प्रमुख पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें शाखा सचिव: दीपक शिंदे,शाखा अध्यक्ष: लालता प्रसाद साहू,कार्यकारी अध्यक्ष: विक्रम सिंह,उपाध्यक्ष: राकेश सिंह (टैक्नी. II),उपाध्यक्ष: केशव कुमार (टैक्नी. III),संयुक्त सचिव: मोहम्मद शरीफ (सीनि. टैक्नी),सहायक सचिव: भरत चौरसिया (एस.एस.ई.), सहायक सचिव: मनोज कुमार यादव जेई ELM,सहायक सचिव: रामचरण प्रजापति,सक्रिय सदस्य: शैलेन्द्र रायकवार, ठाकुर दास, विवेक सिंह यादव, सोबरन सिंह, और अमित रायकवार आदि उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित एजेंडों पर गहन विचार-विमर्श हुआ जिसमें सक्रिय सदस्यों ने अपने संबंधित कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से शाखा पदाधिकारियों को विस्तार से अवगत कराया। इन समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन से तत्काल वार्ता और आवश्यक पत्राचार करने की रणनीति तैयार की गई।
संगठनात्मक विस्तार: कई नए कर्मचारियों ने यूनियन की नीतियों और कार्यों में गहरी आस्था व्यक्त करते हुए एनसीआरएमयू की सदस्यता ग्रहण करने के लिए फॉर्म भरे।
शाखा सचिव दीपक शिंदे ने कहा कि यह बैठक कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने, समाधान की दिशा में नीति निर्धारण करने तथा संगठनात्मक मजबूती के लिए नवयुवक कर्मचारियों को यूनियन से जोड़ने के मद्देनज़र अत्यंत अहम रही।














