झांसी। यूपी और बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में झांसी के पूर्व मेयर रामतीर्थ सिंघल को प्रत्याशी बनाया गया है। जैसे ही इसकी जानकारी उनके समर्थक और शुभचिंतकों को हुई तो वह उनके आवास पर पहुंच गए। इसके बाद एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई तो वहीं ढोल-नगाड़ों पर डांस करते हुए भी नजर आए।

गौरतलब है कि रामतीर्थ सिंघल झांसी के बड़े बीड़ी व्यापारी हैं। बीयू से अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट रामतीर्थ सिंघल पत्रकारिता से जुड़े रहे और करीब 40 साल से संघ के स्वयंसेवक हैं। उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन में भी अपना सहयोग दिया हैं। पढ़ाई के समय से ही वह वर्ष 1974 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय हो गए। साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय सदस्य भी रहे।
राजनीतिक सफर की बात करें तो 1980 से ही रामतीर्थ सिंघल ने भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाई है। पिछले नगर निगम चुनावों में रामतीर्थ सिंघल ने बीजेपी को 76757 वोट प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की थी, जबकि बीएसपी को 60683, कांग्रेस को 36283, और सपा को 9654 वोट मिले थे।

रामतीर्थ सिंघल का चयन उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए महत्वपूर्ण है, और उन्हें एक बार अपनी क्षमता दिखाने का फिर से पार्टी ने मौका दिया है। रामतीर्थ सिंघल के नाम की घोषणा होते ही उनके सार्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।