झांसी। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के वार्ड 35 के पार्षद आशीष तिवारी उर्फ तालू निर्विरोध नगर निगम के उपसभापति चुने गए।
गौरतलब है कि नगर निगम में उप सभापति का चुनाव शुक्रवार को होना था। पिछले बार की तरह इस बार भी अपनी पार्टी का ही उप सभा पति बनाने के लिए भाजपा की पहले से ही पूर्ण तैयारी हो चुकी थी। इसके चलते सुबह सभी कार्यकारिणी के सदस्यों की आपसी सहमति के बाद नंदनपुरा वार्ड नंबर 35 के पार्षद आशीष तिवारी को निर्विरोध नगर निगम का उपसभापति चुना गया।
नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा के 10 सदस्य है, जिसके चलते भाजपा का हर वर्ष की तरह इस बार भी उप सभापति निर्विरोध ही चुना गया। आशीष तिवारी के उप सभापति की घोषणा होने के बाद सभी ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी और फूल मालाओं से लाद दिया।
इस मौके पर महापौर बिहारी लाल आर्य, एमएलसी रमा आरपी निरंजन, एमएलसी रामतीरथ सिंघल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह, भाजपा नेता, पूर्व उप सभापति प्रियंका साहू, मनमोहन गेंडा, आदर्श गुप्ता सहित नगर निगम के अधिकारी और पार्षद कार्यकारणी के सदस्य मौजूद रहे।












