Oplus_16908288

त्योहारों के बाद वापसी की यात्रा को सुगम बना रहा है उमरे 

प्रयागराज। दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों का उत्साह अब विदा हो गया है, और अब लाखों यात्री अपने कामकाज के स्थानों पर वापस लौटने लगे हैं। इस वापसी यात्रा को सुरक्षित, सहज और समयबद्ध बनाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने अपनी उत्कृष्ट तैयारियों और कुशल प्रबंधन को जारी रखा है।

रेलवे प्रशासन ने त्योहारों के बाद यात्रियों की वापसी यात्रा को सुरक्षित, सहज और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से विशेष ट्रेनों, अतिरिक्त कोचों, 24×7 सीसीटीवी निगरानी और सहायता सेवाओं का प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया है। रेलवे का प्रयास है कि हर यात्री को अपनी मंज़िल तक पहुँचने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा 44 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिनके माध्यम से आगामी दो माह में 650 फेरे लगाए जाएंगे – जिनमें अक्टूबर में 374 तथा नवंबर में 276 फेरे शामिल हैं। इसके अलावा, अन्य जोनों की लगभग 100 ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे के विभिन्न मंडलों से होकर गुजर रही हैं, जिससे यात्रियों को वापसी में अधिक यात्रा विकल्प मिल रहे हैं।

तीनों मंडल से प्रतिदिन चलने वाली विशेष ट्रेनें
प्रयागराज मंडल से
1. 04189 – गोविंदपुरी – अलीगढ़ (29.03.2025 से 30.11.2025 तक)
2. 04190 – अलीगढ़ – गोविंदपुरी (29.03.2025 से 30.11.2025 तक)

झाँसी मंडल से
3. 01821 – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – ललितपुर (05.08.2025 से 05.11.2025 तक)
4. 01822 – ललितपुर – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी (06.08.2025 से 06.11.2025 तक)

आगरा मंडल से
5. 01919 – आगरा कैंट – असारवा (21.09.2025 से 30.11.2025 तक)
6. 01920 – असारवा – आगरा कैंट (22.09.2025 से 01.12.2025 तक)

बुधवार को संचालित विशेष ट्रेनें
प्रयागराज मंडल से
• 04123 प्रयागराज – हज़रत निज़ामुद्दीन (15.10.2025 से 02.11.2025 तक)
• 04132 सर एम. विश्वेश्वरैया ट. – कानपुर सेंट्रल (17.09.25 से 12.11.25)

झाँसी मंडल से
• 04137 ग्वालियर – बरौनी (21.04.2024 से 28.12.2025 तक)
• 01926 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – हडपसर (24.09.2025 से 26.11.2025 तक)
• 04183 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – पटना (15.10.2025 से 19.11.2025 तक)
• 04182 लाल कुआँ – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी (24.09.25- 05.11.25)

यात्रियों की वापसी की इस बढ़ती भीड़ को सुव्यवस्थित करने के लिए रेलवे ने कई अतिरिक्त प्रबंध किए हैं। प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, कोच, सहायता केंद्र तथा ‘May I Help You’ बूथ सक्रिय हैं। इसके अतिरिक्त, यात्रियों की त्वरित सहायता के लिए 139 हेल्पलाइन नंबर को और सुदृढ़ किया गया है, जिसके माध्यम से टीटीई, मेडिकल सहायता या डॉक्टर तुरंत उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर अस्थायी होल्डिंग एरिया, पर्याप्त पेयजल, बैठने की व्यवस्था और उद्घोषणा प्रणाली की सुविधा सुनिश्चित की है। वहीं, सभी मंडलों में नियंत्रण कार्यालयों में स्थापित सीसीटीवी रूमों के माध्यम से संचालन और निगरानी का रियल-टाइम समन्वय किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे टिकट व यात्रा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि आपकी यात्रा सुखद और सुरक्षित बनें।