झांसी। झांसी की शगुफ्ता डांस क्लासेस की डायरेक्टर  कत्थक नृत्यांगना शगुफ्ता खान को डॉक्टरेट मानद उपाधि देकर सम्मानित किया गया है। यह उपाधि शगुफ्ता खान को दिल्ली में मुख्य अतिथि बॉलीवुड एक्टर रितु शिवपुरी ने प्रदान करते हुए कहा कि बुंदेली माटी में जन्मी शगुफ्ता की जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं।

दिल्ली के एक होटल में आयोजित समारोह में शगुफ्ता खान समेत विविध विधाओं के 50 विद्वत जनों को यह सम्मान दिया गया, इस दौरान मुख्य अतिथि बॉलीवुड एक्टर रितु शिवपुरी समेत तमाम मेहमान मौजूद रहे।

शगुफ्ता की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी की लहर है। शगुफ्ता के घर वापस आने पर शुभचिंतकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों का कहना था कि शगुफ्ता लगातार एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल कर रही हैं और झांसी शहर का नाम रोशन कर रहीं हैं।