इण्डियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा द्वारा सिलाई प्रशिक्षितों को प्रमाण पत्र व सिलाई मशीन भेंट
झांसी। इण्डियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा के तत्वाधान में राजकीय संग्रहालय पर आयोजित समारोह में 80 हाईस्कूल, इण्टर के छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया साथ ही 20 हाफिजे कुरान बच्चों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र देकर सम्मान किया गया। महासभा द्वारा संचालित निःशुल्क सिलाई सेन्टर मे प्रशिक्षित बहनों को प्रमाण-पत्र व सिलाई मशीन स्वरोजगार हेतु भेंट की गयी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे सदर विधायक रवि शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनायें समाज के सभी वर्गों को बिना किसी भेदभाव के दी जा रही हैं। प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों को नवीनीकरण करके शिक्षा को बढ़ाने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केन्द्रीय मन्त्री, राहुल रिछारिया, अरविन्द वशिष्ठ, डा० सन्दीप सरावगी, मनोज गुप्ता, कीर्ति बुन्देला, हाजी हसीब, शरीफ बब्लू पार्षद आगरा महासभा के म०प्र० अध्यक्ष रशीद अब्बासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० जहीर अब्बासी ने कहा की समाज को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिये शिक्षा ही एकमात्र साधन है बिना शिक्षा के मनुष्य का जीवन पशु समान होता हैं उन्होनें समाज को शिक्षित बनो संगठित हो सत्ता मे भागीदारी का नारा दिया।
इस अवसर पर हाजी शफीक अब्बासी, हामिद अब्बासी, सलीम अब्बासी, फहीम अब्बासी, नब्बन अब्बासी, हासिम अब्बासी, अब्दुल जहीर अब्बासी, नफीस अब्बासी, अबरार अब्बासी, शाकीर अब्बासी, इकबाल अब्बासी, अदनान अब्बासी, अरमान खान, असगर अब्बासी, समीर अब्बासी, हामिर अब्बासी, नईम अब्बासी, रासिद अब्बासी, हबीब अब्बासी, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जैनुल आबदीन ने किया। अन्त में जिलाध्यक्ष साकिर अब्बासी ने आभार व्यक्त किया।