झांसी। शुक्रवार को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक महिला के शव से सोने का मंगलसूत्र चोरी होने पर परिजनों ने वार्डबॉय और महिला स्वीपर पर चोरी करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस पर मंगलसूत्र मिल गया। इस मामले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन ने आरोप को गंभीरता से लेते हुए वार्डबॉय को सस्पेंड कर दिया और आरोपी संविदा महिला स्वीपर की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।
झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सैंयर गांव की रहने वाली समीक्षा यादव (28) पत्नी आनंद यादव ने शुक्रवार को पारिवारिक कलह के चलते जान दे दी थी। इसके बाद महिला के परिजन उसको लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि महिला के घर वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप का लगाया।
रोते बिलखते परिजन जैसी ही शव से दूर हुए तो महिला स्वीपर सुधा ने शव के गले से सोने का मंगलसूत्र निकाल कर गद्दे के नीचे छिपा दिया। कुछ देर बाद जैसे ही परिजन महिला के शव के पास पहुंचे को गले से उसका मंगलसूत्र गायब था। यह देख कर परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होते देख वहां मौजूद इमरजेंसी इंचार्ज सलीम कुरैशी भी पहुंच गए। जांच के बाद मंगलसूत्र गद्दे के नीचे से मिली। महिला स्वीपर ने पूछताछ में बताया कि उसको शव के गले से मंगलसूत्र निकालने के लिए वार्डबॉय अजय ने कहा था।
सीएमएस सचिन माहुर ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वीपर सुधा की सेवा समाप्त कर दी गई जबकि वार्ड ब्वॉय अजय को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। मृतका के भाई ने सुसरालीजनों पर दहेज हत्या का आऱोप लगाया है। महिला के दो बच्चे हैं।बिजौली चौकी इंचार्ज दिलीप पांडे ने बताया कि समीक्षा यादव ने जान दे दी है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।