जन सूचना अधिकार जागरूकता सप्ताह के तहत हुआ संगोष्ठी का आयोजन

झांसी। जन सूचना अधिकार जागरूकता सप्ताह के तहत बीकेडी में स्वर्ण जयंती सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने अपर जिला जज से संवाद करते हुए आरटीआई पर अपनी जिज्ञासाओं को पूरा किया।

जन सूचना अधिकार मंच ट्रस्ट द्वारा जन सूचना अधिकार दिवस 12 अक्टूबर से जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत बुन्देलखण्ड महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में जन सूचना अधिकार विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शरद कुमार चौधरी ने कहा कि शासन प्रशासन पर पारदर्शिता के लिए आरटीआई कानून लाया गया। छात्रों को इसका उपयोग करना चाहिए लेकिन दुरूपयोग से बचना चाहिए। युवाओं को शास्त्रार्थ करना चाहिए। इसके बाद युवाओं से संवाद किया जिसमें छात्र छात्राओं ने आरटीआई व बढ़ते भ्रष्टाचार पर सवाल किये। सभी विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को पूरा किया।

विशिष्ठ अतिथि दैनिक जागरण झांसी के महाप्रबन्धक प्रशान्त सिंह रहे। मुख्य वक्ता विधि विभागाध्यक्ष एल सी साहू ने आरटीआई की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य वक्ता प्रो.एल.सी. साहू ने सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 पर विस्तृत विचार व्यक्त किया।

संस्था अध्यक्ष मुदित चिरवारिया ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता कर रहे विद्यालय प्राचार्य एस के राय ने बताया कि राष्ट्र की उन्नति और समावेशी विकास के लिए सूचना के अधिकार संबंधित कानून अपरिहार्य है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन को ज्ञान वर्धक बताते हुए ऐसे आयोजन पर जोर दिया व मंचासीन अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आदिल कादरी संस्था संरक्षक अनिल बख्शी, सचिव राजेश तिवारी, उपाध्यक्ष एम एल मिश्रा, संगठन मंत्री मंशाराम वर्मा, राजेन्द्र मिश्रा, आशुतोष दुबे, लक्ष्मण प्रसाद, संजय सेवनिया, प्रोफेसर राजेन्द्र प्रसाद, संजीव शेखर, डा अजीत गुप्ता, अजय प्रजापति, नीता राय, कल्पना सिंह, मनोज कटियार, आदित्य सिंह, किरन चौहान, भावना, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र प्रसाद, संजीव शेखर सिंह, आदित्य कुमार सिंह, अजय कुमार प्रजापति, राधिका सिंह, डॉ. डी.पी.गुप्ता, विकास कटियार, डॉ. नीता राय, कल्पना सिंह और किरण सिंह (मिशन शक्ति छात्रा प्रतिनिधि) समस्त छात्र-छात्राओं सहित मनोज बाजपेई, रवि रायकवार आदि उपस्थित रहे। द्वितीय वर्ष के छात्र अंकुर गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया और डॉ . अजीत गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।