झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया गया है कि रानी कमलापति से निजामुद्दीन के मध्य यात्रा करने हेतु यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 17.10.2025 एवं 18.10. 2025 को दो फेरे हेतु गाड़ी संख्या 01661 / 01662 रानी कमलापति – निजामुद्दीन – रानी कमलापति साप्ताहिक फेस्टिवल विशेष गाड़ी का संचालन किया जा रहा है I
गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति स्टेशन से 17.10.2025 एवं 18.10.2025 को प्रातः 7:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा विदिशा स्टेशन पर 8:28-8:30 बजे ठहराव लेगी, बीना स्टेशन पर 09:50- 09:55 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 12:45 – 12:50 बजे, ग्वालियर स्टेशन पर 14:20 – 14:25 बजे, आगरा स्टेशन पर 16:45- 16:50 बजे, मथुरा स्टेशन पर 18:00- 18:05 बजे ठहराव लेते हुए गंतव्य स्टेशन निजामुद्दीन स्टेशन पर समय 20:15 बजे पहुंचेगी I
गाड़ी संख्या 01662 निजामुद्दीन स्टेशन से 17.10.2025 एवं 18.10.2025 को 21:25 बजे प्रस्थान कर, मथुरा स्टेशन पर 23:55-00:00 बजे, आगरा स्टेशन पर 00:50-00:55 बजे, ग्वालियर स्टेशन पर 02:55-03:00 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 05:35-05:40 बजे, बीना स्टेशन पर 08:10-08:15 बजे, विदिशा स्टेशन पर 09:15- 09:17 बजे ठहराव लेते हुए गंतव्य स्टेशन रानी कमलापति समय 10:50 बजे पहुंचेगी I