झांसी। लगभग 3 वर्ष से रजिस्ट्रेशन की वाट जोह रहे संयुक्त मीडिया क्लब का आखिरकार रजिस्ट्रेशन हो ही गया। संयुक्त मीडिया क्लब के कार्यकारी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से राम नरेश यादव को क्लब का अध्यक्ष चुना है।
नव मनोनीत अध्यक्ष राम नरेश यादव ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर पूरी कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। कार्यकारणी में झांसी के चुनिंदा वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को शामिल किया जाएगा। संयुक्त मीडिया क्लब के सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सदस्य पत्रकारों और उनके परिवार के हितों की रक्षा करेंगे। पत्रकार प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल किसी भी संस्था से हो उसके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। संयुक्त मीडिया क्लब हर पत्रकार के मान और सम्मान का पूरा ध्यान रखेगा। उन्होंने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संयुक्त मीडिया क्लब समय-समय पर मीडिया की वर्कशॉप कराएगा। 3 महीने के अंदर झांसी में संयुक्त मीडिया क्लब फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। संगठन की और से समय-समय पर पत्रकार मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।