Oplus_16908288

झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 03 पर पुराने वॉशेबल एप्रन को तोड़ कर नए वॉशेबल एप्रन के निर्माण कार्य हेतु निम्नलिखित गाड़ियों का सञ्चालन 25.11.2025 से 08.01.2026 तक रद्द किया गया था । यात्रियों की सुविधा और जनता की भारी मांग को ध्यान में रखते हुए, अब निम्नलिखित गाड़ियों का संचालन यथावत रखने का निर्णय लिया गया है। अतः निम्नलिखित गाड़ियाँ का संचालन नियमित रूप से किया जायेगा I

• गाडी संख्या 64616 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी–ललितपुर मेमू (प्रतिदिन) 25.11.2025 से 08.01.2026 तक पूर्वानुसार संचालित की जाएगी I
• गाडी संख्या 64615 ललितपुर –वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी मेमू (प्रतिदिन) 25.11.2025 से 08.01.2026 तक पूर्वानुसार संचालित की जाएगी I
• गाडी संख्या 64618 ललितपुर –बीना मेमू (प्रतिदिन) 25.11.2025 से 08.01.2026 तक पूर्वानुसार संचालित की जाएगी I
• गाडी संख्या 64617 बीना – ललितपुर मेमू (प्रतिदिन) 25.11.2025 से 08.01.2026 तक पूर्वानुसार संचालित की जाएगी I

ट्रेनों की शुरुआत/ टर्मिनेशन स्टेशन में आंशिक परिवर्तन
इसके अलावा दौंड जं.- काष्टी स्टेशनों के मध्य नॉन इन्तेर्लोकिंग कार्य के कारण निम्न ट्रेनों की शुरुआत/ टर्मिनेशन स्टेशन में आंशिक परिवर्तन किया गया है |
1. गाड़ी संख्या 22194 GWL-DD EXP (ग्वालियर –दौंड जं. एक्सप्रेस) , 24.01.2026 को पुणे तक संचालित की जाएगी।
2. गाड़ी संख्या 22193 DD – GWL EXP: (दौंड जं. – ग्वालियर एक्सप्रेस) 25.01.2025 को पुणे तक संचालित की जाएगी।