झांसी। उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड, झांसी जिला परिषद की बैठक अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड झांसी मंडल व मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
प्रारंभ में जिला सचिव स्काउट एवं गाइड विवेक पुरवार के द्वारा वर्ष 2024-25 में की गई गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस दौरान 2024-25 के आय–व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रदीप पांडे के द्वारा वर्ष 2025–26 में प्रस्तावित आगामी कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी गई।
इस दौरान प्रथम ग्रुप के स्काउटर राहुल साहू को स्काउटिंग में राष्ट्रपति अवॉर्ड मिलने पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया। बैठक में मुख्य जिला आयुक्त स्काउट एवं गाइड व अपर मंडल रेल प्रबंधक पी पी शर्मा, जिला आयुक्त गाइड व वरि. मंडल सिग. एवं दूरसंचार इंजी रश्मि गौतम, स्टेशन डायरेक्टर सीमा तिवारी के साथ ही निर्मल सिंह संधू , दिलीप बोरकर, शैलेंद्र दुबे, शहजाद खान, नीरज त्रिपाठी, वसीम अहमद, सुभाष बाबू खत्री, रविश शर्मा, परमानंद कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, अनीता वर्मा, दीक्षा गुर्जर, सुभद्रा चौरसिया आदि स्काउट एवं गाइड के सदस्य उपस्थित रहे।














