झांसी। बुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई वैश्य महिला सभा द्वारा तुलसी दिवस पर विशेष कार्यक्रम अध्यक्ष प्रभा सरावगी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हाल ही में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गीता नगरिया, विशिष्ट अतिथि महिला महासभा की राष्ट्रीय महामंत्री भारती खर्द, चंबल क्षेत्र की महिला अध्यक्ष राखी गेड़ा, सर्व सेवा कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ मधु वत्स, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता की धर्मपत्नी मंजू गुप्ता, कुसुम बिस्वारी, बुंदेलखंड क्षेत्र की महामंत्री रजनी गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके पश्चात अध्यक्ष प्रभा सरावगी द्वारा उद्बोधन दिया गया। रजनी गुप्ता ने राधा तथा निधि नगरिया ने कृष्ण रूप में सुंदर नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम संयोजिका रजनी सेठ स्वप्निल मोदी शशि सरावगी दिव्या गुप्ता सोनिया डेंगरे तथा वंदना पहारिया द्वारा सभी सदस्यों को टीका लगाकर गुलाब पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। संयोजिकाओं द्वारा तुलसी दिवस पर विशेष प्रश्नोत्तरी राउंड में सदस्यों ने बहुत उपहार जीते। राम श्री गुप्ता तथा वंदना सेठ को तुलसी सजाओ प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त हुआ।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गीता नगरिया को अध्यक्ष प्रभा सरावगी तथा सचिव रजनी गुप्ता द्वारा सम्मान स्वरूप शॉल पहनाकर श्रीफल भेंट किया गया।
कोषाध्यक्ष वंदना सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम श्री बरसैंया द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री भारती खर्द को शॉल व श्रीफल भेंट किया गया। संगठन मंत्री संजना गुप्ता तथा संरक्षिका कुसुम बिस्वारी द्वारा चंबल क्षेत्र की अध्यक्ष राखी गेड़ा को शॉल व श्रीफल भेंट किया गया।
कार्यक्रम में सुनीता कनकने, कुसुम सेठ निधि नगरिया रत्ना गुप्ता वंदना सेठ भावना गुप्ता रुचि गुप्ता नीलम गुप्ता विनीता गुप्ता भारती चउदा सीमा रसिया मीना गुप्त साधना सावला मंजू गुप्ता विनीता नगरिया इत्यादि शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन तथा आभार महामंत्री रजनी गुप्ता ने किया













