Jhansi एनसीआरईएस झांसी मण्डल की मुख्य शाखा झांसी न.2 की प्रबंधन समिति सभा आनन्द कुमार वर्मा शाखा उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। सभा के मुख्य अतिथि राम कुमार सिंह मण्डल अध्यक्ष व विवेक चड्डा मण्डल संगठन मंत्री रहे। सभा में श्रमिक विरोधी नीतियों पर चर्चा की गई व नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान स्वागत किया गया।

सभा में पंकज साहू सहायक सचिव ने कर्मचारियों की समस्या पर विस्तार से चर्चा की, योगेश कुमार शाखा उपाध्यक्ष ने एनपीएस से ops पर प्रकाश डालते हुए कहा कर्मचारी एक जुट हो संगठन के साथ संघर्ष के लिए तैयार रहें। इस दौरान महेश शक्या कार्यकारी अध्यक्ष व अतुल कुमार साहू को संगठन मंत्री बनाया गया। सभा को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष ने श्रर्मिक विरोधी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए आगामी समय के लिए तैयार रहने को कहा। संचालन कालूराम कुशवाहा कोषाध्यक्ष ने किया। अंत में आभार पी एन पाण्डे उपाध्यक्ष ने व्यक्त किया। इस दौरान मो. सलमान सहायक सचिव, जितेन्द्र श्रीवास सहायक सचिव, शैलेन्द्र साहू, पंकज पाण्डे, अभिषेक साहू, अमित सेन,रवेंद्र यादव,विनोद यादव, विशाल सदस्य भारी संख्या में उपस्थित हुए।