Oplus_0

झांसी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलयानी बजरिया में पत्नी से विवाद के बाद पति ने जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज ले जाने पर उसकी मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तिलयानी बजरिया निवासी आटो चालक महेश सोनी (53) गंभीर शुगर की बीमारी से पीड़ित था। इस वजह से खान-पान में उनको परहेज करना होता था लेकिन, महेश इस पर कम ध्यान देते थे। पत्नी आशा परहेज करने के लिए उनको टोकती थी। रविवार सुबह महेश बाहर से खा-पीकर घर लौटा तो पत्नी आशा से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर महेश घर से ऑटो लेकर निकल गया।

परिजनों के अनुसार उक्त विवाद के करीब एक घंटे बाद जब महेश लौट कर घर आया तो उसने बताया किया कि जहर निगल लिया। यह सुनकर परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए। कुछ देर उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। महेश ही परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। परिवार में पत्नी समेत दो बेटे एवं दो बेटियां हैं