झांसी। राज्य सभा सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमराई हुई। लगातार हत्या, लूटपाट जैसे संगीन अपराध हो रहे हैं और सरकार पुलिस को बचाने में जुटी है। हाल ही में झांसी के मोंठ में पुष्पेन्द्र यादव एनाकाण्टर व सीपरी बाजार के लहर गिर्द में चार लोगों की हत्या की घटना को पुलिस छिपा रही है। उन्होंने बताया कि इस तरह की लीपापोती मो कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इन मुददों को वह ससंद में उठा कर पीडि़तों को न्याय दिलाने की मांग करेंगे। इतना ही नहीं सड़क पर भी आंदोलन छेड़ा जाएगा। 
 पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि पूरे उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। जहां देखो वहां संगीन अपराध हो रहे हैं, इससे आम जन भयभीत हैं। उनका कहना था कि पुष्पेन्द्र यादव की हत्या की गयी और उसे एनकाण्टर दर्शाया गया, इसी लिए आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की जा रही है, किन्तु प्रदेश के मुखिया द्वारा आरोपियों को बचाया जा रहा है। यही कारण है कि अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार सदस्यों को जिंदा जला कर मारने के प्रकरण में की जा रही लीपापोती पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए बताया कि पुलिस द्वारा इसे शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा था, किन्तु जब दबाब पड़ा तकहत्या का मुकदमा दर्ज किया गया पर अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। 
 उन्होंने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई हिन्दु संगठन के नेता की हत्या सहित कई अन्य मामलों को रेखांकित करते हुए बताया कि इन घटनाओं ने लगता है कि प्रदेश में जंगलराज आ गया है और आम आदमी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बताया कि अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी प्रदेश की योगी सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिन अपराधियों को पुलिस को पकडऩा चाहिए, उनकी पुलिस सुरक्षा कर रही है। सांसद ने बताया कि दोषियों को सजा नहीं मिलेगी तो अपराध बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए सम्बन्धित मुददों को संसद में उठाएंगे और इनके बारे में विपक्षी नेताओं से भी बात करेंगे। उन्होंने बताया कि बिगड़ी कानून व्यवस्था के मुददे पर सड़क पर भी बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान चन्द्र प्रकाश मिश्रा, सुदेश पटेल आदि उपस्थित रहे। 
 
		











