झांसी। राष्ट्रीयकृत बैंक अधिकारियों के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया बैंक आफीसस कनफेडरेशन (आईबोक) की जिला ईकाई का गठन भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में हुआ जिसमें सर्वसम्मति से एसबीआई के अधिकारी सुशील तिवारी को जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष पद पर राजेश सोनकर इलाहाबाद बैंक, सुधीर त्रिपाठी बैंक आफ इंडिया, श्रीधर राव सीबीआई, जिला सचिव पद पर सी.बी. आर्या पीएनबी, संयुक्त सचिव ज्ञानेन्द्र मोहन अवस्थी पीएनबी, उपसचिव पद पर रतनलाल पाण्डे एसबीआई, शिवम गुप्ता यूबीआई एवं प्रेमनारायण केनरा बैंक सहित अन्य पदाधिकारी चुने गये। संचालन सी.बी. आर्या ने एवं आभार सुशील तिवारी ने व्यक्त किया।