रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों द्वारा 90000 आरोग्य सेतु ऐप का डाउनलोड

इलाहाबाद। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा लॉकडाउन के दौरान पहले दो सप्ताहों में किए गए प्रयासों से प्राप्त अनुभव का आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए मालगाड़ियों और पार्सल सेवाओं के सुचारु संचालन और कोरोना वायरस के विरुद्ध युद्ध में प्रयोग करते हुए आगे बढ़ा जा रहा है। इसी क्रम में कोविड -19 के प्रसार की रोकथाम और आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के प्रयासों की महाप्रबंधक श्री राजीव चौधरी द्वारा उत्तर मध्य रेलवे एवं उत्तर रेलवे के प्रमुख विभागाध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा की जा रही है। मुख्यालय एवं मंडलों के अधिकारियों द्वारा फ्रंटलाइन स्टाफ के साथ नियमित वार्ता की जा रही है और जमीनी वास्तविकताओं के बारे जानने के साथ ही स्टाफ को प्रेरित किया जा रहा है। आज दिनांक 09.04.2020 को उत्तर मध्य रेलवे से संबंधित निम्न विषयों की समीक्षा की। रेल मंत्रालय ने 4 अप्रैल को सूचित किया था कि, आयुष मंत्रालय द्वारा बनाया गया आरोग्य सेतु ऐप कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में छात्रों, शिक्षकों, रेल कर्मियों एवं उनके परिवार के सद्स्यों में बहुत प्रभावी होगा। यह भी सूचित किया गया कि, आयुष मंत्रालय ने रेल कर्मियों एवं उनके परिवारों को ध्यान में रखते हुए उनमे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए एक प्रोटोकॉल बनाया है। महाप्रबंधक श्री राजीव चौधरी द्वारा इस ऐप को अधिकाधिक डाउनलोड करने पर बल दिया था। इसके फलस्वरूप अबतक उत्तर मध्य रेलवे के लगभग 90000 रेलकर्मियों और उनके परिवारजनों ने यह ऐप डाउनलोड कर लिए हैं। इस ऐप का लिंक निम्नवत है:- 

2.      उत्तर मध्य रेलवे के 130 कोचों के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करते हुए आइसोलेशन कोचों में परिवर्तित कर दिया गया है। यह रूपांतरण कार्य रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर किया गया है और उत्तर मध्य रेलवे की विभिन्न यूनिटों द्वारा निम्न विवरणानुसार यह कार्य संपादित किया गया है:-

मंडलयूनिट का नामआईसोलेशन कोच में रूपांतरित  (संख्या)
प्रयागराजकोचिंग डिपो, प्रयागराज20
कोचिंग डिपो, कानपुर20
आगराकोचिंग डिपो, आगरा20
झांसीकोचिंग डिपो,झांसी20
झांसी कारखाना  कोच मिडलाइफ रिहैबिलिटेशन कारखाना झांसी50
उत्तर मध्य रेलवे द्वारा कुल कोच130

3.      आईसोलेशन कोचों में परिवर्तन के साथ ही भारतीय रेल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर इस आईसोलेशन सुविधा के संचालन मैंनिंग, सैनिटेशन एवं सेवाओं संबंधी सभी प्रोटोकॉलों पर कार्य कर रही है।   इस संबंध में उत्तर रेलवे द्वारा तैयार किए मार्शलिंग ऑर्डर जिस्में 10 आईसोलेशन कोच, 02 वातानुकूलित कोच, वीपी सह जनरेटर कॉर का आईसीएमआर के विशेषज्ञों द्वारा ट्रायल एवं निरीक्षण किया जा रहा है एवं इसको ट्रायल के बाद सुझाए गए निर्धारित संशोधन तथा सुधार कर सभी ज़ोनल रेलवे द्वारा आईसोलेशन रेक बनाए जाएंगे। इस संबंध में उत्तर रेलवे द्वारा टेंटेटिव मार्शलिंग ऑर्डर तैयार करते हुए 10 आइसोलेशन कोच, 02 एसी कोच, वीपी सह जनरेटर कार को ट्रायल एवं निरीक्षण हेतु आईसीएमआर के विशेषज्ञों को प्रस्तुत किया गया है। इसके ट्रायल के बाद निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी जोनो द्वारा आईसोलेशन रेक तैयार किए जाएंगे।   

4.      कोरोना वायरस के खिलाफ इस अभूतपूर्व लड़ाई में कई नए विचारों और नवाचारों का विकास और मूल्यांकन किया जा रहा है। इसी क्रम में स्प्रे / मिस्ट बेस्ड सैनिटाइजेशन टनल का प्रोटोटाइप कई संगठनों द्वारा विकसित किया जा रहा है और उसके गुण और अवगुणों पर मूल्यांकन किया जा रहा है। इस संबंध में, कोचिंग डिपो प्रयागराज, इलेक्ट्रिक लोको शेड कानपुर और इलेक्ट्रिक लोक शेड झांसी में 03 अलग-अलग डिज़ाइन के सैनिटाइजेशन टनल के प्रोटोटाइप विकसित किए गए हैं। इनका परीक्षण किया जा रहा है और अधिकृत विशेषज्ञों द्वारा सभी गुणों और अवगुणों की पूरी जांच औ अनुमोदन के बाद इसको अधिक भीड वाले स्थानों पर लगाया जाएगा।   

5.           भारत सरकार के प्रींसिपल सांइटिफिक एडवाइज़र द्वारा जारी एडवाईज़री के अनुसार किसी बीमारी या सांस की सम्स्या से नही पीड़ित व्यक्ति हैंडमेड रीयूज़ेबल मास्क का प्रयोग कर सकता।  अब उत्तर प्रदेश सरकार सहित कई सरकारों ने मास्क का प्रयोग अनिवार्य कर दिया गया है । उत्तर मध्य रेलवे द्वारा अपने कर्मचारियों के प्रयोग हेतु ऐसे मास्कों का आंतरिक माध्यमो से उत्पादन किया जा रहा है।  . 

मंडल/कारखानाइनहाउस रीयूज़ेबल फेसमास्क उत्पादन  (संख्या)इनहाउस सैनेटाइज़र उत्पादन (लीटर)
08.04.20अबतक का कुलOn 08.04.20अबतक का कुल
प्रयागराज5000623972002765
झांसी949835201000
आगरा215936801929
झांसी वैगन मरम्मत कारखाना150312600
कोच मिडलाइफ रिहैबिलिटेशन कारखाना झांसी400 225000
कुल6714854932005694

6.         असहाय लोगो की सहायता हेतु लॉकडाउन के दौरान उत्तर मध्य रेलवे में सामूहिक और विभिन्न कर्मियों द्वारा व्यक्तिगत तौर पर भोजन तथा राशन वितरण किया जा रहा है। रेलवे सुरक्षा बल , स्काउट एवं गाईड आईआरसीटी बेस किचन , कई अधिकारियों एवं एवं कर्मचारियों के सामुहिक प्रयास बतक निम्न विवरणानुसार भोजन वितरित किए जा चुके हैं।:

लॉकडाउन के दौरान भोजन वितरण का विवरण:
मंडलदिनांक 08.04.20 को वितरित भोजनअबतक वितरित कुल भोजन (संख्या)
झांसी591907