झांसी। जिले के थाना नवाबाद क्षेत्र में प्रेमिका के झगड़े से त्रस्त युवक ने विषाक्त खा लिया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, किंतु इसकी जानकारी मिलने पर उसकी प्रेमिका ने मेडिकल कालेज पहुंच कर हंगामा किया।

नवाबाद थानान्तर्गत करगुवां निवासी एक युवक को बेहोशी हालत में उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। अभी उसका इलाज चल रहा था तभी वहां एक लड़की पहुंच गई और चीखने-चिल्लाने लगी। किसी प्रकार ब लड़की को शांत कराया गया तो पता चला कि वह उस युवक की प्रेमिका है। मेडिकल कालेज में मौजूद परिजनों का कहना है कि उनका लड़का जिस लड़की प्यार करता है वहा आर्केस्टा में काम करती है। यह काम उन्हें पसंद नहीं है। जिस कारण वह उस लड़की को पंसद नहीं करते हैं।

इस स्थिति के चलते लड़का अपनी प्रेमिका को लेकर अलग किराए के मकान में रहता है। इसके बाद भी लड़की घर आने की जिद करती है। इसको लेकर उनके बीच झगड़ा होता और झगड़े में लड़की धमकी देती है। जिससे परेशान होकर लड़के ने विषाक्त खा लिया। इधर लड़की का कहना है कि यदि वह काम नहीं करेगी तो प्रेमी के खर्चे कैसे पूरे करेगी। वह उसका पूरा खर्च उठाती है। वह किराए से अलग रहती है। इसके बाद भी युवक और उनके बीच झगड़ा होता है। उसने बताया कि वह ललितपुर में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में गई थी लौटकर आई तो उनका झगड़ा हो गया। जिस पर उसने कहा कि वह पुलिस से शिकायत करने जा रही है। इससे आवेश में आकर उसने विषाक्त खा लिया।