4 IAS अफ़सरों के हुए तबादले

खनऊ। उत्तर प्रदेश प्रशासन ने 4 IAS अफ़सरों के तबादले कर दिए हैं। इनमें झांसी के नगर आयुक्त मनोज कुमार को हटाकर प्रतीक्षारत किया गया जबकि सीडीओ श्रीवास्ती अवनीश कुमार राय को नगर आयुक्त झाँसी बनाया गया है। नगर आयुक्त आगरा अरुण प्रकाश को हटाकर विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है। झांसी सीडीओ निखिल टिकाराम को नगर आयुक्त आगरा के पद पर भेजा गया है जबकि उनके स्थान पर कन्नौज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शैलेश कुमार को CDO झाँसी बनाया गया है।