झांसी। उ प्र व्यापार मंडल की बैठक केंद्रीय कार्यालय पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी की अध्यक्षता में हुई जिसमें विभिन्न व्यापार मंडलों के आवाहन पर उ प्र की समस्त गल्ला मंण्डी बंद के समर्थन का समर्थन किया

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा कि मंण्डी शुल्क मे समानता जरूरी है तभी संपूर्ण प्रदेश की मंडी में व्यापार एक साथ हो सकेगा महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि जब तक मंण्डी शुल्क एक समान नही होगा जब तक प्रदेश स्तर पर लङाई जारी रहेगी। बैठक में व्यापारी नेता संजय सराफ, सुनील नैनवानी, अंकुर बट्टा, प्रदीप गुप्ता, मनीष रावत, मधुकर निरंजन, अनुज नीखरा, अभिषेक सोनाकिया, सजल जैन, मृत्युंजय तिवारी ने बंद का समर्थन किया एवं बताया कि संपूर्ण प्रदेश की गल्ला मंडीयों के साथ उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल इस आंदोलन में एक साथ है एवं व्यापारी हितों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे। संचालन सीपरी व्यापार महासमिति के अध्यक्ष दीपक बंटी वशिष्ठ एवं आभार महामंत्री अजय चड्ढा ने व्यक्त किया।