झांसी। रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहार को देखते हुए यात्रियों को अधिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष गाडी का संचालन किया जा रहा है। इस क्रम में गाडी सं 02919 /02920 डॉ. अम्बेडकरनगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल एक्सप्रेस (सप्ताह में 03 दिन) का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी सं 02919 का संचालन 09 नवंबर से डॉ.अम्बेडकरनगर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक अग्रिम सूचना तक (प्रत्येक सोम, बुध एवं शुक्रवार) को संचालित की जाएगी I इसी प्रकार गाड़ी सं 02920 का संचालन 11 नवंबर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा से डॉ.अम्बेडकरनगर तक अग्रिम सूचना तक (प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार) को संचालित की जाएगी I गाड़ी सं 02919/02920 की समय-सारणी व ठहराव गाड़ी सं 12919 / 12920 के समान ही होंगे I गाड़ी सं 02919 डॉ.अम्बेडकरनगर स्टेशन से 11:50 बजे प्रस्थान कर, झाँसी मंडल के ललितपुर स्टेशन पर समय 20:25 बजे पहुचेगी समय 20:27 बजे प्रस्थान कर मंडल के बबीना स्टेशन पर 21:10 बजे पहुचेगी, 21:12 बजे प्रस्थान कर 21:45 बजे झाँसी स्टेशन पहुचेगी, 21:55 बजे प्रस्थान कर 22:17 बजे दतिया स्टेशन पहुचेगी, 22:19 बजे प्रस्थान कर डबरा स्टेशन पर 22:41 बजे पहुचेगी, 22:43 बजे डबरा से प्रस्थान कर ग्वालियर स्टेशन पर 23:18 बजे पहुचेगी, 23:23 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर समय 23:50 बजे मुरैना पहुचेगी, 23:52 बजे मुरैना से प्रस्थान कर अगले दिन समय 18:30 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुचेगी I वापसी में गाड़ी सं 02920 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 06:55 बजे प्रस्थान कर, झाँसी मंडल के मुरैना स्टेशन पर समय 23:55 बजे पहुचेगी समय 23:57 बजे प्रस्थान कर ग्वालियर स्टेशन पर अगले दिन समय 01:13 बजे पहुचेगी, 01:15 बजे प्रस्थान कर 01:50 बजे डबरा स्टेशन पहुचेगी, 01:52 बजे प्रस्थान कर 02:15 बजे दतिया स्टेशन पहुचेगी, 02:17 बजे प्रस्थान कर झाँसी स्टेशन पर 02:50 बजे पहुचेगी, 03:00 बजे झाँसी से प्रस्थान कर बबीना स्टेशन पर 03:25 बजे पहुचेगी, 03:27 बजे बबीना से प्रस्थान कर समय 04:15 बजे ललितपुर पहुचेगी, 04:20 बजे ललितपुर से प्रस्थान कर समय 13:15 बजे डॉ.अम्बेडकरनगर स्टेशन पहुचेगी I