– टीम राष्ट्रभक्त द्वारा शस्त्र पूजन का भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित

– शस्त्रों का पूजन के साथ वक्त आने पर उपयोग करना भी आवश्यकः अंचल अड़जरिया

– लव जेहाद और लैंड जेहाद देश और धर्म के लिए हैं अभिशाप

झाँसी, उत्तर प्रदेश। टीम राष्ट्रभक्त संगठन के तत्वाधान में मेहंदी बाग के मानस मंदिर में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम मेहंदी बाग के महंत प्रेमदास की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने सभी शस्त्रों का अक्षत और रोली द्वारा पूजन किया गया एवं पूजन के बाद शस्त्रों पर पुष्प वर्षा की गई। गौरतलब है कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष दशहरा की 1 दिन पूर्व मनाया जाता रहा है लेकिन कोरोना वायरस प्रोटोकॉल के चलते इस बार कार्यक्रम विलंब से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक अनुराग ने कहा सनातन धर्म में शास्त्रों के साथ शस्त्रों का भी महत्व है, हमें मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से सक्षम होना आवश्यक है। समय आने पर हमें हथियार उठाना होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सुडेले ने शस्त्रों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया साथ ही अनावश्यक रूप से शस्त्रों के प्रदर्शन को गलत बताया। हिंदू जागरण मंच के महानगर उपाध्यक्ष राजीव गर्ग ने कहा शस्त्र विपत्ति के समय हमें सुरक्षा प्रदान करते हैं शस्त्र धारण करना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जितना सम्मान हम शास्त्रों का करते हैं उतना सम्मान हमें शस्त्रों का भी करना चाहिए।

अंत में टीम राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा सनातन धर्म सबसे प्राचीन धर्म है हम गंगा जमुनी तहजीब की बात करते हैं लेकिन हमें याद रखना चाहिए यमुना आकर गंगा में समाहित होती है गंगा कभी यमुना में समाहित नहीं होती। लव जिहाद के मुद्दे को उठाते हुए अंचल अड़जरिया ने कहा इस समय लव जेहाद और लैंड जेहाद देश के सामने गंभीर मुद्दे हैं कई बार प्रशासन ऐसे कुकृत्य पर कार्यवाही करता है लेकिन कई बार कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के चलते कोताही भी बरती जाती है, जिससे अराजक तत्वों को संरक्षण मिलता है, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश हैं यदि लव जिहाद का कोई मामला सामने आता है तो उस पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए यदि इन मामलों पर प्रशासन ध्यान नहीं देता है तो हमें मजबूरन हथियार उठाना होगा।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पुरकेश अमरया, जिला मंत्री शैलेंद्र मोनू, मीडिया प्रभारी अतुल वर्मा, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राजेश नायक, महानगर अध्यक्ष किशोर तिवारी, श्रीराम नरवरिया, दीपक पाण्डेय, विकास कुशवाहा, गौरव, शिवम, अर्पित, अरुणा, के के, रवि, हरी बाबू, दीक्षित जी, अमर रायकवार, रजनीश, जगदीश, पृथ्वी, अभिषेक, आदित्य, आदि के साथ टीम राष्ट्रभक्त संगठन के कुल 200 पदाधिकारी सांकेतिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।