Oplus_16908288

झांसी। अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पोस्को एक्ट मोहम्मद नेयाज अहमद अंसारी की अदालत में तीन वर्ष पूर्व किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का दोष सिद्ध होने पर अभियुक्त को दस वर्ष की सजा और पचास हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया।

अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे विशेष शासकीय अधिवक्ता विजय सिंह कुशवाह ने बताया कि 20 मई 2021 को एक युवती ने थाना नवाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 17 वर्षीय बहन सुबह कोचिंग पढ़ने गई थी उसके बाद घर लौट कर नहीं आई। काफी तलाश करने के बाद छोटी बहन का कोई पता नहीं चला। दो दिन बाद उसकी बहन घर लौट कर आई और उसने बताया कि उसे तालपुरा निवासी सचिन दशारिया अपने साथ अपहरण कर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। न्यायालय ने आज सुनवाई के दौरान दोष सिद्ध होने पर अभियुक्त सचिन को दस वर्ष की सजा और पचास हजार का अर्थदंड से दण्डित किया गया।