झांसी। करवा चौथ पर NCRMS के बैनर तले इलाहाबाद एवं मुख्यालय मण्डल की न्यू पेंशन स्कीम की महिला कर्मचारियों ने हाथों की लगाई मेहंदी में OPS पुरानी पेंशन लिखकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। महिला कर्मचारियों ने सरकार मेंहदी के माध्यम से इस सबंध मे मांग की गयी। केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रूपम पाण्डेय ने बताया कि 2004 से आये कर्मचारियों को पेंशन नही दी जा रही है, इसको लेकर आक्रोश है। उन्होंने बताया कि बिहार चुनाव में भी जो दल पुरानी पेंशन लागू करने की बात कर रहे हैं रेल का कर्मचारी उनके साथ हैं तथा अगामी जनवरी मे होने वाले रेल के मान्यता चुनाव में हमारी यूनियन के मान्यता में आने पर पूरानी पेंशन लागू करने के लिये रेल का चक्का जाम किया जायेगा क्योंकि NCR की एक मात्र यूनियन NCRMS न्यू पेंशन स्कीम के लोग केन्द्रीय पदाधिकारी और कार्यरत कर्मचारियों की यूनियन है।