एनसीआरईएस के नवागंतुक मंडल मंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों का अभिनंदन

झांसी। एन सी आर ई एस के महामंत्री आर पी सिंह द्वारा झाँसी मण्डल को नये मंडल मंत्री के रूप में युवा, जुझारू, कर्मठ और मिलनसार भानुप्रताप सिंह चंदेल की जो सौगात दी है उसे लोको विद्युत शाखा की रनिंग विंग ने आज मंडल कार्यालय पर नये मंडल मंत्री के साथ साथ मंडल कोषाध्यक्ष टी पी सिंह, मंडल संगठन सचिव विवेक चढ्ढा, सहा.मंडल सचिव मो.उमर खान एवं संतोष तिवारी का भव्य स्वागत करके सही साबित किया। झाँसी मंडल की सभी शाखाओं एवं कारखाना की सभी शाखाओं के पदाधिकारियों के साथ साथ पूरे मंडल के सभी श्रेणी के कर्मचारियों ने जोरदार तरीके से स्वागत करते हुए कहा कि आने वाले मान्यता के चुनावों में संघ का परचम लहराने में पूरा समर्पण और सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में सभी को संघर्ष के लिए तैयार रहने का आव्हान किया। समारोह का संचालन अनिल शर्मा (बंटू) ने एवं आभार अश्विनी गोस्वामी ने व्यक्त किया।