झाँसी।आज़ादी के पश्चयात देश राजनैतिक मतभेदों को समाप्त ही नही राजनीतिक संतुलन बनाने वाले लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की आज ज़िला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज पुण्यतिथि मनाई गई।
वरिष्ठ नेता रघुराज शर्मा ने कहा कि देशकी आज़ादी के पश्चात देश की रिहासतो के राजा महाराजाओंऔर देश में कांग्रेसी नेतृत्व के राजनीतिक मतभेदों का समाप्त कर संतुलन बनाने वाले लौह पुरुष सरदार पटेल ही थे जिसके कारण आज हमारा देश उन्हें याद करता हैं। ज़िला उपाध्यक्ष नीता अग्रवाल ने बताया कि आज देश मे राष्ट्र भक्ति का आडम्बर रचने वाली सत्ता लोलुप भाजपा जो राष्ट्रपिता ,लौह पुरुष पटेल ,संविधान निर्माता भीम राव अंबेडकर सभी अब इनके हो गए देश की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जिस पर केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार परहेज करती है। जबकि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी, सरदार बल्लभभाई पटेल ,भीमराव अंबेडकर जी भी तो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे। आज भी कांग्रेस पार्टी देश के क्रांतिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान एवं उनकी राष्ट्र भक्ति में आस्था रखती हैं। बैठक के तदुपरांत सरदार पटेलके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर अभय त्रिपाठी, अफ़ज़ाल हुसैन ,गिरजाशंकर राय सचिव मीना आर्य सचिव , चंद्रप्रीत सिंह हनी प्रिंस कटियार,महेश कुशवाहा, हरवंश लाल ,आशु ठाकुर, अजय मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, अमीरचंद अवदेश विश्वकर्मा महेंद्र सिंह परमार घनश्याम झा,रोहित सांवला,आदि मौजूद रहे।