झांसी। रेल प्रशासन द्वारा खजुराहो क्षेत्र वासियों को ललितपुर क्षेत्र से जोड़ने हेतु गाडी संख्या 01811 / 01812 खजुराहो-ललितपुर-खजुराहो पूर्णतः आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस (प्रतिदिन) का संचालन किया जा रहा है। यह गाड़ी 08 से 3 जनवरी तक कुल 24 फेरों के लिए चलायी जा रही है I गाडी संख्या 01811 खजुराहो स्टेशन से समय 07:10 बजे प्रस्थान कर छतरपुर स्टेशन पर समय 07:43-07:45 बजे, इशानगर स्टेशन पर समय 08.07-08.09 बजे,  खरगापुर स्टेशन पर समय 08:33-08:35 बजे, टीकमगढ़ स्टेशन पर समय 09:29-09:31 बजे, उदयपुरा स्टेशन पर समय 10:03-10:05 पहुंचकर समय 11:10 बजे ललितपुर स्टेशन पहुँच रही है I वापसी में गाडी संख्या 01812 ललितपुर स्टेशन से समय 11:30 बजे प्रस्थान कर उदयपुरा स्टेशन पर समय 12:02-12:04 बजे, टीकमगढ़ स्टेशन पर समय 12:25-12:27 बजे, खरगापुर स्टेशन पर समय 13:10-13:12 बजे, इशानगर स्टेशन पर समय 13:36-13:38 बजे, छतरपुर स्टेशन पर समय 13:56-13:58 बजे पहुँचकर समय 15:20 बजे खजुराहो स्टेशन पहुँचती है‌।