सूरज भान सिंह यादव बने अध्यक्ष, सतेन्द्र कुमार ने महांमत्री, मयंक राय ने कोषाध्यक्ष की शपथ ली
झांसी। राजगढ़ व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह ललितपुर रोड राजगढ़ में प्रकाश पेट्रोल पम्प प्रागंण पर भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष के रुप में सूरज भान सिंह यादव, महामंत्री सतेन्द्र कुमार रिंकू और कोषाध्यक्ष के रुप में मंयक राय ने शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने की। मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक गरौठा दीपनारायण सिंह यादव एवं बिशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, श्याम सुंदर सिंह पूर्व एम एल सी व यशपाल सिंह यादव उपस्तिथ रहे।
इस दौरान अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के अलावा आडिटर दीपेंद्र त्रिपाठी, वरि.उपाध्यक्ष अनमोल राय, उपाध्यक्ष रवि अन्ना, आनंद कुमार चौबे, संगठन मंत्री प्रेमनारायण सोनी, सयुंक्त मंत्री प्रदीप यादव, प्रचार मंत्री राहुल सेन, मंत्री प्रवेश यादव, शकील खान, महेंद्र रैकवार, सुनील गुप्ता, कार्यवाहक मंत्री श्याम यादव, तूफान यादव और राहुल बिश्वकर्मा ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर वरि.संरक्षक मंडल के रुप में संतोष सिंह यादव, पहलवान सिंह, संजीव बब्बर, जाहर सिंह यादव, रामकेवल सिंह, युथप जैन, रामगोपाल निरंजन और जय प्रकाश राय को सम्मानित किया गया। नागरिक सम्मान में जीतेंद्र त्रिपाठी उ.प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बबीना व्लाँक, मेट्रो नर्सिंग होम के एमडी हरबिंदर सिंह, आदर्श गुप्ता पार्षद, डा.आदर्श शर्मा, रविन्द यादव पार्षद को भी मंच से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आजाद “अंजान, और आभार सूरज भान सिंह यादव ने प्रकट किया।