झांसी। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, झाँसी में स्वयं सेवी संस्था सीनियर सिटीजन पुलिस सेल, झाँसी “सवेरा” द्वारा कोरोना महामारी के दौरान आगे बढ़कर विशिष्ट सेवा प्रदान करने हेतु संदीप माथुर मंडल रेल प्रबंधक एवं अमित सेंगर अपर मंडल रेल प्रबंधक की उपस्थिति में “कोरोना वारियर सम्मान” से सम्मानित किया गया I कार्यक्रम के दौरान  डॉ.आभा जैन – मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ उमेश चन्द्र – वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी रेलवे अस्पताल, अखिल शुक्ल – मंडल वाणिज्य प्रबंधक, राजाराम राजपूत – स्टेशन निदेशक, झाँसी,  अशोक कुमार यादव – निरीक्षक आरपीएफ़ झाँसी स्टेशन पोस्ट, राजकुमार गुर्जर – उप निरीक्षक आरपीएफ़ झाँसी, आशीष अग्रवाल– कार्यालय अधीक्षक, मंडल रेल प्रबंधक, झाँसी को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया I