प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे की हॉकी खिलाड़ी सुश्री गुरजीत कौर और सुश्री निशा को टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाग लेने के लिए भारतीय हॉकी महिला टीम के लिए चुना गया है। सुश्री निशा और सुश्री गुरजीत कौर सीनियर क्लर्क हैं और वर्तमान में प्रयागराज में तैनात हैं।
महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे वीके त्रिपाठी ने गुरजीत और निशा को बधाई दी है और आगामी खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाग लेने के लिए भारतीय हॉकी महिला टीम के लिए जिन भारतीय रेल हॉकी महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है, उनके नाम हैं: – सुश्री दीप ग्रेस एक्का (पश्चिम रेल ), सुश्री निक्की प्रधान (दक्षिण पूर्व रेल ), सुश्री गुरजीत कौर (उत्तर मध्य रेल ), सुश्री निशा (उत्तर मध्य रेल ), सुश्री नेहा (उत्तर रेल ) ), सुश्री सुशीला चानू (मध्य  रेल), सुश्री मोनिका (मध्य  रेल ), सुश्री नवजोत कौर (आरसीएफ), सुश्री सलीमा टेटे (दक्षिण पूर्व रेल ), सुश्री नवनीत कौर (पश्चिम रेल ), सुश्री लालरेम्सियामी (आरसीएफ), सुश्री वंदना कटरिया (मध्य  रेल ), सुश्री शर्मिला – उत्तर रेल  में भर्ती प्रक्रियाधीन हैं। भारतीय टीम की चुनी गई16 खिलाड़ियों में से 13 खिलाड़ी भारतीय रेलवे से हैं।