झांसी। उमरे के झांसी मंडल ने कई महत्वपूर्ण रखरखाव और बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों को सफलतापूर्वक निष्पादित करने के साथ यात्री सेवाओं तथा कर्मियों की प्रदान की जाने वाली आवश्यक सुविधाओं पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष के सक्षम नेतृत्व में मंडल संरक्षा एवं आधारभूत अवसंरचना को बेहतर करने हेतु निरंतर प्रयासरत् है।

इसी क्रम में ललितपुर-टीकमगढ़ खंड पर किमी सं 1038.260 से 1090.780 तक ट्रैक सहित अन्य इंस्टालेशन में सुधार करते हुए सेक्शन गति को बढ़ाया गया है I अब इस खंड पर अधिकतम अनुमेय गति को 70 किमी से बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटा कर दिया गया है I गति में बढ़ोतरी से खंड में संचालित की जाने वाली सभी यात्रीवाही और मालवाही रेलगाड़ियों को गति मिलेगी, जिससे क्षेत्र वासियों को लाभ होगा I गाड़ियों की समय पालनता भी बढ़ेगी I