झांसी। 3 जनवरी को गाड़ी संख्या 22222 निजामुद्दीन से मुंबई राजधानी के कोच संख्या B-10 में सीट संख्या 2 पर केवलीन कौर नामक महिला निजामुद्दीन से मुंबई की यात्रा कर रही थी। गाड़ी में आगरा से कुछ यात्री चढ़े और ग्वालियर स्टेशन के आसपास उन यात्रियों से उक्त महिला यात्री का वाद विवाद व गाली-गलौज सीट को लेकर हो गयी। जिस पर लगभग 21:30 बजे जब गाड़ी वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर आई तब महिला के द्वारा तहरीर दी गई। इस मामले में जीआरपी द्वारा मुकदमा कायम कर लिया। इस मुकदमे को संबंधित थाना जी आर पी ग्वालियर को स्थानांतरित किया गया है।