झांसी। मोठ कोतवाली क्षेत्र के भरोसा ओवर ब्रिज से आगे निकली बेतवा प्रखंड नहर के पास घटोरिया मंदिर पर पूजा के लिए आए कुछ लोगों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में लगभग 1 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए लोगों ने इस घटना की सूचना एंबुलेंस को दी एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया गया।

बताया गया है कि वीर सिंह बंशकार पुत्र भगवानदास ग्राम बडोनी से भरोसा ओवर ब्रिज से आगे निकली बेतवा प्रखंड नहर के पास घटोरिया मंदिर पर पूजन के लिए आए हुए थे। पूजा पाठ चल रहा था तभी अचानक मधु मक्खियों के झुंड ने वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। मधु मक्खियों के हमले में पूजा में मौजूद महिला, बच्चे, बूढ़े, युवा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।