– सेना एवं सशस्त्र बलों का सम्मान करने की शपथ दिलाई

झांसी। देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आवाहन पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अर्जरिया के नेतृत्व में झांसी जनपद के नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचलों में विशाल तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने देश भक्ति के नारों का उद्घोष कर आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाया ।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अर्जरिया ने सीपरी बाजार क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। सैकड़ों की संख्या में उमड़े राष्ट्रभक्त संगठन के युवा कार्यकर्ताओं में जोश देखते ही बन रहा था। भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि के नारों से आसमान गुंजायमान हो उठा। सीपरी बाजार की विभिन्न गलियों में तिरंगा यात्रा ने भ्रमण किया। डीजे पर बज रहे देशभक्ति तरानो पर युवा जमकर थिरके। इस अवसर पर सोनू रायकवार, अतुल रायकवार, यीशु, प्रियांशु अहिरवार, अर्पित शर्मा आदि उपस्थित रहे। वही चिरगांव नगर में राष्ट्रभक्त के कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें दिनेश कुशवाहा, ध्रुव कुशवाहा सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही टोडीफतेहपुर क्षेत्र में निकली तिरंगा यात्रा में राष्ट्र भक्तों ने भारत माता की जय कारों का उद्घोष कर पूरे क्षेत्र में आजादी का जश्न मनाया। तिरंगा यात्रा ने ग्राम पंडवा सहित आसपास के लगभग 20 गांवों में भ्रमण किया, जिसमें डेढ़ हजार के लगभग बाइक सवारों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारों उद्घोष किया। वही करारी नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा ने कांशीराम कॉलोनी, करारी, अंबाबाय, रुंड करारी आदि गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान प्रियांशु, ओम, शिवम आदि उपस्थित रहे। इसके साथ ही ग्राम डेली पलिदा सहित हंसारी क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने देश के सम्मान में शहीद हुए वीर बलिदानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जयकारो का उद्घोष किया। इस अवसर पर मनोज कुशवाहा, मनोज रायकवार, मोहन ठाकुर, अनुज, हर्ष, बिंदे भगत, जितेंद्र लहरिया, छोटू, आकाश आदि उपस्थित रहे। केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अर्जरिया ने समस्त कार्यकर्ताओं को देश के हित में काम करने तथा सेना का सम्मान करने की शपथ दिलाई।